वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपारध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने स्कूटी सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 22 अप्रैल, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुमार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 प्रभारी हिमांशु की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ बिलाडी मूल रुप से बिहार के मिर्जापुर जिले के गांव पक्का का तथा हाल में राहुल कॉलोनी एसजीएम नगर का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम एएसआई नवीन, मुख्य सिपाही बंटी, सिपाही कुलदीप और रविन्द्र ने अपने गुप्त सूत्र से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित मस्जिद चौक एनआईटी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्कूटी को एसजीएम नगर के डी ब्लौक से चोरी किया था जिसका मुकदमा थाना एसजीएम नगर में दर्ज है। आरोपी ने स्कूटी को चलाने के लिए व मौका लगने पर बेचने के लिए चोरी की थी। आरोपी पहले भी चोरी के मुकदमें में जेल जा चुका है। आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button