3 अन्य घायल…बीमार को दवाई दिलवाने जा रहे थे भूना, सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत

फतेहाबाद : फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में शनिवार देर रात हिसार रोड पर 2 कारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें 2 भाइयों की मौत हुई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, हिसार के गांव कुलेरी निवासी छोटू राम की तबीयत खराब थी। उन्हें दवा दिलवाने के लिए उनके भाई गिरधारी लाल और तीन अन्य कपूर, धारा व ईश्वर होंडा सिटी कार में सवार होकर भूना की तरफ आ रहे थे। जब वे हिसार रोड पर गोशाला के सामने रजबाहे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में छोटू राम और गिरधारी लाल की मौत हो गई। जबकि तीन घायल है जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। वहां इलाज जारी है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button