7.28 स्मैक सहित आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 03 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप की टीम ने नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इर्फान(25) नहेरु कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम एसआई विजयकुमार और मुख्य सिपाही विकास ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी रेलवे रोड एनआईटी से काबू किया है आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 7.28 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध नशा तस्करी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्मैक को दिल्ली शदर बजार में किसी व्यक्ति से 10000/-रु में बेचने व प्रयोग करने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी ने कुछ को प्रयोग कर लिया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी का मुकदमा दर्ज है। जिसमें आरोपी जेल जा चुका है। आरोपी वेटर का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदाल में पेश कर जे भेजा गया।

Related Articles

Back to top button