90 विधानसभा की जाएंगी कवर, कालका में AAP आज से शुरू करेगी हरियाणा बदलाव यात्रा

आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकालेगी। यात्रा के माध्यम से 15 से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे।   यात्रा शुरू करने से पहले कालका के श्री प्राचीन काली माता मंदिर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माता रानी के चरणों में माथा टेका और पूजा अर्चना और हवन किया। बता दें कु यह यात्रा हरियाणा के चारों कोनों से निकलेगी। कालका विधानसभा से होते हुए हरियाणा बदलाव यात्रा आज शाम तक पंचकूला विधानसभा में प्रवेश करेगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष सुरेंद्र राठी भी मौजूद रहे। डॉ. सुशील गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी थी कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकलेगी। “इब हरियाणा के लाल नै एक मौका केजरीवाल नै” के नाम से प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकाली जाएगी।

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद हरियाणा प्रदेश भर में आज आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का शुभारंभ हो रहा है । फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता कर रहे हैं इस मौके पर इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।।

मीडिया से बातचीत करते हुए सुशील गुप्ता ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लगातार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है महंगाई बढ़ रही है बेरोजगारी बढ़ रही है युवा आत्महत्या कर रहे हैं तो वहीं गरीब लोग महंगाई के तले लगातार दब रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के अंदर हरियाणा की जनता एक बदलाव चाहती है और इसी बदलाव को लेकर हरियाणा के लाल को एक मौका केजरीवाल को नारे के साथ पूरे प्रदेश भर में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है जो कि हरियाणा की 90 विधानसभा में अलग-अलग जगह से निकल जाएगी ।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button