मोहना के ग्रामीणों से मिले मनधीर सिंह मान, बोले आपका दुख ये सरकार नहीं समझती है

Faridabad/Rakesh Kumar : ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर स्थित मोहना गांव पर कट बनाने की मांग को लेकर कई दिनों से धरनारत ग्रामीणों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता मनधीर सिंह मान, उन्होंने वहां पर किसानों का हाल चाल पूछा। मनधीर सिंह मान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घमंडी सरकार ने ग्रामीणों के साथ धोखा किया है । मान ने कहा कि आप लोगो का दुख ये सरकार को समझ नहीं आ रहा है।

मान ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि आप लोगो की मांग पूरी की जा सकें। मान ने नौकरियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब इस सरकार ने युवाओं को नौकरी के नाम पर भी छल किया है। इस सरकार ने बस ताली और थाली बजवाई है।
भाजपा पर गरजते हुए मान ने कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नही है। फरीदाबाद के बारे बताते हुए मान ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर शहर को दिशा और दशा को खराब कर दिया, इसलिए अब सभी से अपील करता हूं कि इस बार का सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Related Articles

Back to top button