चोरी की वारदात को को अंजाम देने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 08 जून,पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने चोरी के मुकदमें में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अकबर अली(27) गांव हजरतपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का हाल में नीमका केएलजे सोसाइटी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी के कबाडे के गोदाम नीमका गांव एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेक्टर-77 एरिया में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहे, मकान से शटरिंग की 30 लोहे की प्लेट चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका मुकदमा थाना बीपीटीपी में दर्ज है। आरोपी कबाडे का काम करता है जिसका एक कबाडे का गोदाम सेक्टर-77 एरिया में है। आरोपी से पूछताछ में 30 लोहे की प्लेट कबाडे के गोदाम से बरामद की गई है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button