नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने 244 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस के थाना/चौकी व अपराध शाखा टीम ने “नशा मुक्त भारत पखवाडा” अभियान के तहत नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ एक विषेश अभियान चलाया गया है। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने नशे की तस्करी करने वाले एक आरोपी को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रबल है जो हाथरस का निवासी है और फिलहाल फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुजेसर एरिया से आरोपी को अवैध नशे सहित काबू किया था। आरोपी से 244 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाने में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो खुद भी नशा करता है और अपना खर्चा निकालने के लिए दूसरों को भी नशा बेचता है। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के सदर बाजार से यह गंजा खरीद कर लाया था जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button