फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपियों से अवैध देसी कट्टे बरामद
क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भावना कौशिश,फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 26 मई को पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गांधी कॉलोनी निवासी रूपेश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और फरीदाबाद में पहले से करीब 10 मामले दर्ज हैं।
वहीं क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने गांव बड़खल निवासी परवेज उर्फ सुटी को सेक्टर-48 स्थित खाली ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।




