आरोपित ने दूसरा चालक पेश कर पुलिस को दिया धोखा, थार गाड़ी से एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई थी मौत

फरीदाबाद: बीते  29 अप्रैल को दयानन्द निवासी शिव कॉलोनी बल्लभगढ़ अपनी बेटी दिशा का जन्मदिन मनाने के लिए अपने परिवार सहित स्कूटी पर टाऊन पार्क सेक्टर-12 आया था। जब वह टाऊन पार्क सेक्टर-12 से कुछ दूरी पर ही पहुंचा तभी स्कूटी में एक थार चालक ने जोरदार टक्कर मारी दी और दयानन्द अपने परिवार के साथ नीचे सड़क पर गिर गया। थार गाडी चालक मौके से टक्कर मारकर फरार हो गया। मौके पर पुलिस व आमजन की सहायता  से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दिशा (1 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दयानन्द की अस्पताल में गत 29 अप्रैल को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई तथा उसकी पत्नी दिव्या की भी इलाज के दौरान ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी बेटी भूमी पैर में फ्रैक्चर है।

पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपित धर्मवीर निवासी गांव फरीदपुर को मामले में गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोपित के ब्यान दर्ज किए गए थे। ब्यान लेने के दौरान आरोपित धर्मबीर परशक हुआ। जिसपर मामले की पुनः जांच की गई। जांच के दौरान तकनीकी सहायता के माध्यम से पता चला कि धर्मवीर ने एक्सीडेंट नही किया। जयप्रकाश ने एक्सीडेंट किया था। जिस पर मुख्य आरोपित जयप्रकाश को पूछताछ के लिए थाना में बुलाया गया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपित जयप्रकाश ही थार गाडी को चला रहा था और एक्सीडेंट करके मौके से फरार हो गया था। उनका कहना है कि आरोपित धर्मबीर से पूछताछ में पाया गया कि जयप्रकाश शुगर और बीपी का मरीज है। आरोपित धर्मवीर का  जय प्रकाश के साथ पारिवारिक संबंध है। जिसके कारण वह उसके बहकावे में आ गया था। आरोपित जयप्रकाश से पूछताछ में सामने आया कि वह बीते 29 अप्रैल को वह थार गाड़ी चला रहा था। गाड़ी अधिक स्पीड में होने के कारण उससे स्कूटी सवार में टक्कर लग गई थी। मौके पर डर के कारण दोबारा से स्कूटी में टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया था और योजना के तहत आरोपित धर्मवीर को पुलिस के सामने पेश किया था। मामले में पुलिस को गुमराह करने के संबंध में व योजना के तहत दूसरा आरोपित पेश करने के संबंध में धाराएं जोड़ी गई है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों  को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

 

Related Articles

Back to top button