जुआ खिलाने वाले आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बोर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, 10050/-रु बरामद

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध बदरपुर बोर्डर की टीम ने जुआ खिलाने वाले आरोपी को गिफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशीष (21) गांव पल्ला का रहने वाला है। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर पल्ला एरिया से जुआ खिलाते हुए काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 10050/- रूपये नकद, 1 बाल पेन व सट्टा पर्ची बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि वह बेरोजगार हैं तथा अपने खर्चें को चलाने के लिए जुआ खिलाने का काम करता है। आरोपी से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button