उद्धव ठाकरे को सुनाकर पार्टी छोड़ गए बड़े नेता, 10 मिनट का भी समय नहीं दिया

MVA यानी महाविकास अघाड़ी की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही उद्धव सेना को बड़ा झटका लगा है। बंजारा समुदाय के बड़े नेता माने जाने वाले महंत सुनील महाराज ने शिवसेना (UBT) को अलविदा कह दिया है। पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने उद्धव ठाकरे पर समय नहीं देने के आरोप लगाए हैं। संभावनाएं हैं कि बुधवार को एमवीए उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ सकती है।

पोहरादेवी मंदिर के महंत सुनील महाराज ने शिवसेना (UBT) छोड़ दी है। उनका कहना है कि पिछले 10 महीनों में उद्धव ने मिलने के लिए 10 मिनट का भी समय नहीं दिया है। चुनाव से कुछ हफ्तों पहले दल छोड़ने उद्धव सेना के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि यवतमाल वाशिम जिलों में बंजारा समुदाय की पकड़ मजबूत है। वहीं, समुदाय की राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी मौजूदगी है। 30 सितंबर 2022 को महाराज ने मातोश्री पहुंचकर उद्धव सेना का दामन थामा था। इसके बाद वंचित बहुजन अघाड़ी से बंजारा समुदाय के बड़े नेता माने जाने वाले रविकांत राठौड़ भी शिवसेना (UBT) में शामिल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button