Weather News: जानें ताजा Update, हरियाणा में शुरू हुआ ठंड का प्रकोप, हिसार में लगातार गिर रहा है पारा

हरियाणा में ठंड लगातार जारी है। 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। हिसार में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम है।

इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। 22 और 23 नवंबर को कुछ स्थानों पर कोहरा छाने के आसार हैं। 23 नवंबर को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है। इसका असर मैदानी इलाकों में ठंड के रूप में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। जबकि फतेहाबाद, हिसार और जींद में 21 से 23 नवंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर मंगलवार को भी घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया। अंबाला में विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button