अनुपूरक बजट होगा पेश: यूपी विधानमंडल सत्र का दूसरा दिन आज, कार्यवाही शुरू

UP Vidhanmandal session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो गई है। दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई।

योगी सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट
विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। आज योगी आदित्यनाथ की सरकार अपना अनुपूरक बजट पेश करेगी, जो खासतौर पर महाकुंभ पर केंद्रित होगा। अनुमान है कि इस अनुपूरक बजट का आकार 14 हजार करोड़ रुपये हो सकता है।

अनुपूरक बजट सरकार तब पेश करती है जब उसे अपने पहले से स्वीकृत बजट में अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता होती है। यह बजट उन खर्चों को शामिल करने के लिए भी पेश किया जाता है जिसे अनुमानित बजट में शामिल नहीं किया गया था या नई योजनाओं या नीतियों के कारण जरूरी हो गए हैं। सदन में अनुपूरक बजट पेश करने से पहले मंगलवार सुबह इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई गई। अनुपूरक बजट में मुख्य फोकस नगर विकास की योजनाओं, बुनियादी ढांचे का विकास, महाकुंभ से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं, जनता से सीधे जुड़े विभागों के कार्य, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य और परिवहन रहेगा।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button