बस हादसे के बाद एक्शन में CM योगी, सघन चेकिंग के दिए निर्देश, ‘बिना परमिट कोई बस चलती मिली तो अधिकारियों की खैर नहीं’

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव बस हादसे के बाद CM योगी एक्शन मोड़ पर हैं. उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आने वालों दिनों में प्रदेश की सड़कों पर डग्गामार या बिना परमिट कोई बस चलती मिली तो संबंधित अधिकारियों की खैर नहीं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही सभी यात्री बसों और स्कूल बसों का परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस और ड्राइवरों की गहनता से जांच की जाए.

Related Articles

Back to top button