460 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया गिरफ्तार।

फरीदाबाद: बता दें कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों पर प्रहार किया जा रहा है, अपराध शाखा DLF की टीम ने 06 जनवरी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी जोगिंदर वासी गांधी कॉलोनी हाल पता फतेहपुर चंदेला, फरीदाबाद को विवेकानंद पार्क सेक्टर-21B के पास से काबू करके 460 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना NIT फरीदाबाद में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने 460 ग्राम गांजा को दिल्ली से अन्ना नामक व्यक्ति से 4000 रुपए में खरीदा था। अपराधिक रिकॉर्ड अनुसार आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी के 2 मामले दर्ज है। गांजा को वह मुनाफा कमाने के लिए बेचने के लिए लाया था। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




