5 महीने पहले गया था विदेश, कैथल के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

कैथल : करीब 5 माह पहले रोजगार की तलाश में अमरीका गए सक्षम मदान (27) निवासी आर. के. पुरम कॉलोनी की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सक्षम 6 जनवरी सायं को साइकिल पर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही उसने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी साइकिल रोकी तो पीछे से आ रहे एक गाड़ी चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दो। पायल सक्षम को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सक्षम अमरीका में एक स्टोर पर नौकरी करता था। उसको करीब 1 माह पहले ही नौकरी मिली थी और उसे 4 माह खाली रहना पड़ा था।
भाई गौरव मदान ने बताया कि सक्षम को उन्होंने लाखों रुपए लगाकर अमरीका भेजा था। अब इतना पैसा नहीं बचा है कि वह अपने भाई की डैड बॉडी वापस भारत ला सके। उसकी हरियाणा सरकार व कैथल जिला प्रशासन से मांग है कि सक्षम की डैड बॉडी अपने देश में लाने के लिए मदद की जाए। परिवार के सदस्य इस मामले में 9 जनवरी को कैथल उपायुक्त से मिलकर मदद की गुहार लगाएंगे।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari




