महाकुंभ में आए एक और संन्यासी का Video हुआ वायरल, 9 साल से बाबा की खोपड़ी पर बैठा है ये कबूतर

हिंदुओं के आस्था का प्रमाण इस वक्त आपको प्रयागराज के महाकुंभ में देखने को मिल रह होगा। जहां दुनिया की मोह-माया त्याग कर एक से बड़े एक संन्यासी पहुंचे हुए हैं। सोशल मीडिया पर रुद्राक्ष माला बेचने वाली खूबसूरत लड़की से लेकर IITian बाबा खूब छाए हुए हैं। इन सबके अलावा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कबूतर वाले बाबा भी खूब छाए हुए हैं। जिन्हें “कबूतर वाले बाबा” या फिर कबूतर संत के नाम से जाना जा रहा है।




