नवें नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा, किया गया कंजक पूजन

Faridabad : नवरात्रों के नवें दिन मां वैष्णो देवी मंदिर में माँ सिद्धिदात्री की भव्य पूजा की गई। प्रातः कालीन आरती में भक्तों की भारी भीड़ माता के दर्शनों के लिए उमड पड़ी। खास बात तो यह रही कि नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा करने वाले भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस भव्य धार्मिक आयोजन पर कंजक पूजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के समक्ष शीश नवाया और माता रानी के दरबार में हवन और पूजन में भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं को माता रानी की चुनरी और प्रसाद भेंट किया। श्री भाटिया ने कंजक पूजन में प्रसाद वितरित किया। श्री भाटिया ने कहा कि नवरात्रों के अवसर पर जिन भी भक्तों ने सच्चे मन से माता का पूजन किया है। उनकी मनोकामनाएं आवश्य पूर्ण होगी। श्री भाटिया ने बताया कि मां सिद्धिदात्री को शुद्ध देसी घी से बने हलवा पुरी का भोग अति प्रिय है तथा मां को गुलाबी रंग के फूल अर्पित किए जाते हैं। श्री भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रों और रामनवमी की हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button