ड्यूटी के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त NIT ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

फरीदाबाद : उच्च अधिकारियों द्वारा अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मचारियों को सम्मानित भी किया जा रहा है। इस क्रम में पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह ने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। ये सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में बेहतरीन कार्य करने के लिए चुने गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि SHO थाना धौज राजबीर सिंह, चौकी इंचार्ज 21-D PSI विनोद, ASI मनोज, HC उमेश, चौकी इंचार्ज ग्रीन फील्ड SI सुनील, चौकी इंचार्ज संजय कॉलोनी SI बिजेंद्र सिंह, EASI जफरुद्दीन थाना डबुआ, L/ASI सुमन महिला पुलिस थाना NIT, पुलिस चौकी न. 2 ईंचार्ज SI दर्शन सिंह, मांगर पुलिस चौकी इंचार्ज SI कैलाश चंद को सराहनीय कार्य करने पर पुलिस उपायुक्त NIT के द्वारा प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया है। पुलिस उपायुक्त ने सभी को भविष्य में भी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button