फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार , 2 देसी कट्टा बरामद

Faridabad : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किए है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अजय कुमार वासी पुल प्रहलादपुर, साउथ दिल्ली को मथुरा रोड फ्लाई ओवर, सेक्टर-37 फरीदाबाद के पास से 1 देसी कट्टा सहित व क्राईम ब्रांच AVTS ने गुरमीत वासी गांव शेरपुर, फरीदाबाद को नाला पुलिया, शेरपुर के पास से 1 देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।




