अमन गोयल ने की छठ पूजा में सूर्य उपासना, फरीदाबाद के संत नगर और बराही तालाब में दिखा आस्था भक्ति और संस्कृति का अनोखा संगम

Faridabad : आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शहर में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा संस्थान एवं आर.के. समूह द्वारा तथा छठ पूजा समिति बराही तालाब सेवा दल द्वारा बराही तालाब, ओल्ड फरीदाबाद में भव्य आयोजन संपन्न हुआ इस अवसर पर भाजपा नेता अमन गोयल ने दोनों स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक सूर्य देव की आराधना की एवं श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
छठ पूजा भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है जो आस्था अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का अनुपम संदेश देती है अमन गोयल ने आयोजन समितियों के सदस्यों तथा श्रद्धालुओं के समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सामुदायिक सद्भाव को सुदृढ़ करते हैं।
संत नगर एवं बराही तालाब दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार एवं समाज की सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button