क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टा सहित युवक गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर पुलिस ने मोहित खान को दबोचा, बुलंदशहर से 4 हजार रुपये में लाया था हथियार
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने एक आरोपित को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहित खान निवासी गांव गोंछी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि वह यह देसी कट्टा बुलंदशहर से 4 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।
पुलिस ने आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।




