देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

अपराध शाखा ऊंचा गांव की कार्रवाई, सेक्टर-4 पुल के पास आरोपी दबोचा

भावना कौशिश,फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 मई को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक युवक को अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-4 पुल के पास से आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देसी कट्टा अपने दोस्त से हवाबाजी करने के लिए मांगकर लाया था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button