शराब तस्करों पर फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 पेटी शराब बरामद

क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को किया गिरफ्तार

भावना कौशिश,फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 26 मई को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार निवासी गांव शाफियाबाद लोटी, मेरठ हाल निवासी गांव नगली, नोएडा के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम नीमका से सदपुरा रोड पर वाहन चेकिंग के लिए नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक सेंट्रो कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 38 पेटी देशी शराब मार्का संतरा, 5 पेटी अंग्रेजी शराब नाइट ब्लू पव्वा और 2 पेटी अंग्रेजी शराब OC ब्लू बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब की खेप फरीदाबाद से मेरठ लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button