पुलिस ने FIR दर्ज कर भेजा जेल, 65 साल के बुजुर्ग ने पालतू कुत्ते के साथ किया कुकर्म

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने पालतू कुत्ते के साथ कुकर्म किया। वहीं बुजुर्ग का पालतू कुत्ते के साथ कुकर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि बुजुर्ग पहले भी पालतू कुत्ते के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। फिलहाल कुत्ते के मालिक प्रेमचंद वर्मा उर्फ बबली ने थाना नगर कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद थाना पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

65 साल के बुजुर्ग ने पालतू कुत्ते के साथ किया कुकर्म
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बीसा कॉलोनी का है। जहां एक 65 साल के बुजुर्ग का टाइगर नाम के पालतू कुत्ते के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले आरोपी बुजुर्ग मोहल्ले के छोटे बच्चों से छेड़छाड़ कर उन्हें अपना शिकार बनाता रहा है। इसी दौरान मंगलवार को आरोपी कुत्ते के साथ कुकर्म कर रहा था जिसका पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने वीडियो बना लिया और कुत्ते के मालिक से शिकायत कर दी। जिसके बाद कुत्ते के मालिक प्रेमचंद ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस आऱोपी शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर भेजा जेल
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में शिकायतकर्ता प्रेमचंद्र ने जानकारी देते बताया कि कई बार अनिल नाम के शख्स को समझाने का भी प्रयास किया गया कि गली में छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं रहती हैं और कई बार उनको रंगे हाथ में पकड़ लिया गया था, जिसका वीडियो भी बनाया गया है। लेकिन फिर भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा। जिसके चलते कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button