किया ऐसा हश्र कोई सोच भी नहीं सकता, पत्नी को प्रेमी संग रंगरलियां मनाते देख पति ने खोया आपा

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रेमिका के मिलने गए एक प्रेमी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। दरअसल, ककरा गांव में देर रात को पत्नी के साथ उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख पति आपा खो बैठा। पति ने बांके से पत्नी और उसके प्रेमी पर वार कर दिया. प्रेमी के रात में मौत हो गई. जबकि प्रेमिका घायल हो गई. उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली देहात अंतर्गत लल्लू (33) पुत्र सूबेदार का प्रेम प्रसंग गांव निवासी सुशीला पत्नी सुरेन्द्र के साथ चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात की भनक सुशीला के पत्नी सुरेन्द्र को लग गई। इसके बाद सुरेन्द्र ने दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग का विरोध किया लेकिन इसके बाद भी प्रेमी लल्लू का प्रेमिका के घर आना जाना लगा रहा।

 

इसी कड़ी में शुक्रवार रात को प्रेमी लल्लू अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इसके कुछ समय बाद ही सुशीला का पति भी घर पहुंच गया। जहां सुरेंद्र ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में लल्लू के साथ देख लिया। ये सब देख पति सुरेंद्र आपा खो बैठा और फिर उसने पत्नी और उसके प्रेमी पर बांके से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे प्रेमी लल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

3 बच्चों का पिता था प्रेमी
घटना की सूचना पाकर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया गांव पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है। प्रेमिका के पति ने ही उसके प्रेमी को बांके से काटकर हत्या की है। जांच चल रही है। इस बारे में ककरा गांव के ग्राम प्रधान रामू ने बताया कि मृतक लल्लू के 3 पुत्र हैं। उसका प्रेम प्रसंग गांव निवासी महिला से चल रहा था कई बार समझाया गया। इसके बाद भी वह नहीं माना जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button