20 परसेंट सीट बढ़ाने को लेकर युवा आगाज ने जिला उपायुक्त को दिया ज्ञापन

फरीदाबाद: सरकारी कॉलेज में 20% सीट बढ़ाने को लेकर लगातार छात्र संगठन युवा आगाज संघर्ष कर रहा है । 20% सीट बढ़ाने को लेकर युवा आगाज संगठन ने नेहरू कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती रुचिका खुल्लर , हायर एजुकेशन कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा को ज्ञापन दे चुके हैं और इस मांग को आगे बढ़ते हुए आज स्टूडेंट्स जिला उपायुक्त श्री विक्रम कुमार से मिले व माननीय जिला उपायुक्त को एडमिशन संबंधित समस्याओं से अवगत कराकर ज्ञापन दिया
युवा आगाज संगठन के अध्यक्ष जसवंत पवार ने बताया कि सरकारी कॉलेज में सीट फुल होने के कारण स्टूडेंट्स को एडमिशन में बहुत परेशानी आ रही है , कॉलेजों में कम सीट होने के कारण 70 से लेकर 80 परसेंट के छात्र और छात्राएं एडमिशन के लिए दर दर की ठोकरें खा रही हैं पवार ने बताया कि अगर जल्द ही 20% सीट नहीं बढ़ाई गई तो युवा आगाज के द्वारा बड़ा आंदोलन होगा उपायुक्त महोदय विक्रम कुमार जी ने पूरा आश्वासन दिया कि स्टूडेंट्स को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी और डायरेक्टर हायर एजुकेशन को तुरंत प्रभाव से सीट बढ़ाने और छात्रों को आ रही परेशानी से अवगत कराया जाएगा इस मौके पर बॉबी बडोली, गौरव प्रधान, राहुल पवार,सुनील सैनी ,हर्ष चौधरी,कंचन यादव, मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button