राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली,में एक दिवसीय एन.एस.एस शिविर का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद: भारत विकास परिषद माधव शाखा तथा भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा बी.के अस्पताल की टीम के तत्वाधान में एन.एस.एस स्वयंसेविकाओं की सहायता से स्वास्थ्य निरीक्षक शिविर, दंत निरीक्षण शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। एन. एस.एस एवं रेड क्रॉस की लगभग 100 स्वयंसेविकाओं ने इस शिविर में हिस्सा लिया। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान का भी आयोजन किया। इस अवसर पर एन.एस.एस प्रभारी श्रीमती ममता भारद्वाज ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न उपायों से अवगत कराया तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनिधि ने छात्राओं को हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए प्राकृतिक तरीकों से अवगत कराया।
स्वयं सेविकाओं ने विभिन्न श्रेणियां में पोस्टर बनाए जिनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण तथा नशा मुक्त भारत शामिल है। इस अवसर पर एन.एस.एस प्रभारी श्रीमती ममता भारद्वाज, रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. कांता भारद्वाज, डॉ. सुशील कुमार वर्मा, डॉ राकेश कुमार, श्रीमती अनीता यादव, श्रीमती साधना तथा सतीश, दीपक, सुमित, पवन और आकाश भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button