राममंदिर में रामलला का किया दर्शन, निर्माण कार्य का लेंगे जायजा, अयोध्या दौरे पर CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने अयोध्या दौरे पर पहुंचे है। जहां पहुंचने के बाद सीएम योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद सीएम योगी राममंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने रामलला के दर्शन किए और आरती में शामिल होकर भगवान राम का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री राममंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लेंगे।

बता दें कि राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसकी शुरुआत 18 जनवरी से हो जाएगी। विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की विधि का आरंभ गणेश, अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन से होगा। 17 जनवरी को रामलला की प्रतिमा अयोध्या में नगर भ्रमण पर निकलेगी। 22 जनवरी को रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। इसकी तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। इन्हीं के बीच आज सीएम योगी अयोध्या पहुंचे है। जहां सीएम राममंदिर निर्माण की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। साथ ही सीएम अन्य विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

इससे पहले सीएम योगी दो दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने केन्द्रीय मंत्रियों के साथ आए थे। इस महीने में सीएम योगी का दूसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। सीएम के आने से पहले मंगलवार को आरएसएस के कई शीर्ष पदाधिकारी अयोध्या पहुंचे। तीर्थ क्षेत्र भवन में बैठक कर तैयारी की गहन समीक्षा की। जानकारी के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि पीएम 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि पीड़ितों की मदद में विलंब और लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। गोरखनाथ मंदिर में जनता जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान योगी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी तय है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




