जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा इलाज, मां से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को देहरादून पहुंचे. जहां उन्होंने जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की. यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी (80) का हालचाल जाना और उनसे काफी देर तक बात की. सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी तैनात रही. उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी थे. बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button