कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा की जाहिर, कांग्रेस के SRK गुट की जनसंदेश यात्रा

हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सर्गमियां तेज है, जिसके चलते राजनीतिक पार्टियां रैलियों में जुटी हुई है। इन दिनों कांग्रेस के SRK (एसआरके) ग्रुप की जनसंदेश यात्रा सुर्खियों में है। रैली में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी और कुमारी शैलजा बीजेपी पर जमकर बरसते नजर आ रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा सिरसा पहुंची थी, जहां कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान शैलजा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, जबकि लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला अभी नहीं लिया है।

PunjabKesari

इस दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि ये देखना होगा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव इकट्ठे होते है या नहीं, लेकिन इस बार उनकी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की है बाकि जो कमान कहेगा वह सर माथे है। वहीं सीट भी हाईकमान तय करेंगे। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर सैलजा ने कहा कि कांग्रेस एक समुन्दर है और सभी अपने तौर पर पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए है बाकि सभी लोग संगठन में अपने-अपने स्पेस के लिए अपने-अपने प्रभाव के लिए अपने क्षेत्र के लिए सभी लोग मेहनत करते है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button