क्राइम ब्रांच 17 ने नशा तस्कर आरोपी को 350 ग्राम गांजा सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 17 प्रभारी कर्मवीर की टीम ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हरीश चांद है जो यूपी के हरदोई जिले का रहने वाला है और फिलहाल संगम विहार दिल्ली में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को डीएलएफ फेज 1 के पास से अवैध नशे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

आरोपी को सेक्टर 31 थाने लाकर उसके खिलाफ नशा तस्करी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी डीएलएफ फेज 1 में स्थित एक कंपनी में काम करता है और वह खुद भी गांजा पीता है तथा संगम विहार से गांजा खरीद कर लाता है। आरोपी वहां कंपनी के आसपास बने चाय के खोखे पर गांजा पीता है तथा अपने साथियों को भी लाकर देता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button