देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने आरोपी को देशी कट्टे व जिंदा रोंद सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सचिन उर्फ लक्षित (19) बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के सेक्टर-17 मार्किट से गस्त के दौरान काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-17 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में समाने आया कि आरोपी देशी कट्टा व जिंदा रोंद को पलवल में किसी अनजान व्यक्ति से शौक के लिए 4000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में थाना पल्ला में चोरी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




