ज्ञान मंजरी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 92 % अंक 

Panchkula/Rakesh Kumar : सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में ज्ञानमंजरी ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया। ज्ञान मंजरी सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकुला की छात्रा हैं । ज्ञान मंजरी अस्वस्थ होने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट रही और कई महीनो तक स्कूल नही जा पाईं , फिर भी अपनी लगन और मेहनत से उन्होंने अच्छे अंक हासिल करके अपने स्कूल का गौरव बढ़ाया।  ज्ञान मंजरी के पिता राजकीय महाविद्यालय पंचकुला में अंग्रेजी विषय में प्राध्यापक हैं। ज्ञान मंजरी की इस सफलता के लिए स्कूल टीचर नीता मैडम, बलदीश मैडम, नितिका मैडम, ज्योति शर्मा तथा परिवार जनों   ने बधाई तथा शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button