कलायत से 3 बार रह चुके विधायक, रामपाल माजरा की INLD में वापसी, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

हरियाणा में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों का जोड़तोड़ का समीकरण चालू है। 4 साल पहले इनेलो को छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले वरिष्ठ नेता रामपाल माजरा एक बार फिर से इनेलो में शामिल हो गए हैं। रामपाल माजरा पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और अभय सिंह चौटाला के करीबी रहे है। एक प्रकार से यह रामपाल माजरा की घर वापसी हुई।

रामपाल माजरा को बनाया गया इनेलो का प्रदेशाध्यक्ष

इनेलो में माजरा की घर वापसी के बाद उन्हें इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि 24 फरवरी को नफे सिंह राठी की हत्या हो जाने के बाद इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। चूंकि अब लोकसभा चुनाव हैं, ऐसे में पार्टी जल्द से जल्द योग्य व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना चाहती थी। गौरतलब है कि लगभग 40 साल की राजनीति में देवीलाल परिवार से जुड़कर रामपाल माजरा तीन बार विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रहे हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button