Good News: यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस अड्डा

हरियाणा में सोनीपत के लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। दरअसल, सोनीपत में शहर से बाहर नया बस अड्डा बनाया जाएगा। इससे यातायात की समस्या कम होगी और यात्रियों को सुविधाओं का फायदा मिलेगा। प्राइवेट-पब्लिक-पार्टनरशिप (PPP) मोड में बस स्टेशन बनाया जाएगा, जिसमें खाद्य कोर्ट, शापिंग कॉम्प्लेक्स और यात्रियों के लिए अन्य बेहतर सुविधाएं शामिल होंगी।

बस अड्डा बनाने के लिए सेक्टर-7 में जगह दी गई थी। बता दें कि 4.06 एकड़ ग्रीन बेल्ट में था, लेकिन एक एकड़ से अधिक सड़क के लिए था। ऐसे में अड्डा निर्माण की संभावनाएं यहां बहुत कम हैं। अब जाट जोशी गांव में 9.5 एकड़ की जमीन पर बस टर्मिनल बनाने की योजना है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की जिम्मेदारी एडवाइजर को दी गई है। रिपोर्ट बनाने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।

शहर के लोगों का कहना है कि शहर के बीच स्थित पुराना बस अड्डा जाम की समस्या बनाए रखता है। फिर भी, अड्डे के लिए जमीन को चिह्नित करने का काम ही हो रहा है। इसके लिए सेक्टर-सात और जाट जोशी गांव में एक बस स्टेशन बनाया जाएगा। नए बस स्टेशन की स्थापना से शहर में जाम की समस्या दूर हो सकेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Related Articles

Back to top button