दर्द बढ़ने पर पैदल अस्पताल के लिए निकली थी महिला, हरियाणा में बीच सड़क महिला ने दिया बच्चे को जन्म

हिसार : हिसार के हांसी में एक महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के बाद महिला पैदल ही अस्पताल जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर चलते ही उसकी डिलीवरी हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक हांसी की अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली रंजू प्रेग्नेट थी। एक-दो दिन में उसकी डिलीवरी होने वाली थी। आज सुबह रंजू की सास बैंक में पेंशन लेने के लिए चली गई। पीछे से रंजू की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। दर्द बढ़ने पर वह पैदल ही सरकारी अस्पताल के लिए निकल गई। घर से कुछ दूरी पर चलते ही दर्द बढ़ गया। इसके बाद बीच सड़क पर ही रंजू ने लड़के को जन्म दे दिया। रंजू के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास की महिलाओं ने उसे संभाला। बच्चे को कपड़े में लपेटने के बाद तुरंत एंबुलेंस को कॉल की। कुछ ही देर में एंबुलेंस आ गई। इसके बाद रंजू और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मां और बेटा दोनों ठीक हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button