के.सी. शर्मा बने भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य

Faridabad : शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता के.सी. शर्मा को भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भाजपा जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। के.सी. शर्मा पिछले कई वर्षाे से समाजसेवा में सक्रिय रुप से कार्यरत है और भारतीय जनता पार्टी से जुडकऱ पार्टी को मजबूत करने में अग्रसर रहे है। अपनी नियुक्ति पर के.सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली, केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पूर्व राजनैतिक सचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़, जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेवारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। के.सी. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी नीतियों का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है और आज हर वर्ग इस सरकार में खुशहाली की ओर बढ़ रहा है और विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।




