साथ में फोटो भी खिंचवाई, हमशक्ल को गार्ड ने रोका तो पूर्व CM खट्टर बोले- ये मेरे बीच वाले भाई जैसे

करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी मनोहर लाल शुक्रवार को पानीपत में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे मिलने उनके हमशक्ल चरणजीत स्टेज पर जाने लगे तो सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने गार्ड से कहा कि उन्हें स्टेज पर आने दो, ये हमारे बीच वाले भाई के हमशक्ल हैं। वहीं मंच पर बुलाकर साथ में फोटो भी खिंचवाई।
बता दें कि सीएम रहते सार्वजनिक सभाओं में कई बार गुस्सा करने या डांट लगाने से लिए सुर्खियों में रहे मनोहर लाल ने हरियाणा वासियों से माफी मांगी है। शुक्रवार को पानीपत में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व सीएम ने कहा कि जनहित में ही किसी से कुछ कहा, ‘मन में किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं थी। डांटा भी तो परिवार समझकर।
NEWS SOURCE : punjabkesari




