मुम्बई क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बनकर की गई थी 30 लाख की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार, खाते में आये थे ठगी के ₹500000

Faridabad : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने के एक मामले में खाताधारक को बरेली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि NIT फरीदाबाद में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 जून 2025 को उसके पास एक कॉल आया, जिसने बताया कि मुम्बई क्राईम ब्रांच से इंस्पेक्टर बोल रहा है तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद एक अन्य नंबर से पुलिस ऑफिसर की विडियो कॉल आई और कहा कि शिकायतकर्ता जेट एयरवेज मनी लॉन्ड्रिंग केस मे आरोपी है तथा उसे हॉउस अरेस्ट किया गया है व डिजीटल अरेस्ट के ऑर्डर उसके पास भेज देंगे। उसको इस केस में 6 करोड 80 लाख रुपये देने पडेंगे व उसके केस की प्रोसीडिंग्स व्हाट्अप के माध्यम से विडियो कॉल पर ही की जायेगी। जहां पर उसके सीनियर ऑफिसर और जज साहब उससे बात करेंगे और इस बारे में न तो किसी को बताना है और न ही घर से बाहर जाना है। इसके बाद उन्होंने केस के निपटारे के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने R.T.G.S के जरिए ठगों द्वारा बताए खाता में 30,20,000 रुपये भेज दिए। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने रियासत खान वासी गांव परतापुर जीवन सहाय, इज्जत नगर, बरेली उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रियासत खाताधारक है, जिसने अपना खाता ठगों को दे रखा और इसके खाता में ठगी के 5 लाख रूपये आये थे। आरोपी 5वीं पास है और चाय की दुकान चलाता है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button