पूर्व CM मनोहर लाल की करीबी थी रंजीता, हरियाणा बाल कल्याण परिषद महासचिव को हटाया, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर (HSCCW) के महासचिव पद पर तैनात रंजीता मेहता को इस पद से हटा दिया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इसको लेकर ऑर्डर जारी किए हैं। ऑर्डर में लिखा है कि 13 मई, 2022 को उनकी नियुक्ति के जारी किए गए ऑर्डर तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाते हैं।

PunjabKesari

बता दें कि रंजीता मेहता पूर्व सीएम मनोहर लाल की करीबी थी। अब महिला एवं बाल कल्याण विभाग, हरियाणा अगले आदेश तक हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के डेली के रूटीन कामों को देखेगा।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button