32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन अभिनेत्री पूनम पांडे का

अभिनेत्री पूनम पांडे का कथित तौर पर गुरुवार रात सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया। महज 32 साल की उम्र में दुन‍िया को अलव‍िदा कहने की खबर सुनकर फैंस सकते में हैं। हालांक‍ि अभी तक इसकी आध‍िकार‍िक पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है। यह शॉक‍िंग खबर खुद उनके अकाउंट से शेयर हुई है।  पूनम पांडे के लेटेस्ट पोस्ट ने अब पूरी दुनिया को एक बड़ा झटका दे दिया है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर लिखा गया है, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण देहांत हो गया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया. इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।’

सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया है। एक अन्य ने टिप्पणी की, “पूनम पांडे ने सिर्फ 4 दिन पहले एक रील पोस्ट की थी, वह पार्टी के मूड में थी और उसके पोस्ट और रीलों को देखकर वह बीमार नहीं लग रही थी! लोग कैंसर से मर जाते हैं लेकिन ये बेहद चौंकाने वाली बात है कि ये कैसे संभव है? मैंने खुद लोगों को कैंसर से मरते देखा है लेकिन उन पर बीमारी देखी जा सकती है!”

कौन थीं पूनम पांडे?

कानपुर के बोर में, पूनम ने एक मॉडल के रूप में शोबिज़ क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने 2013 में शिवम पाटिल अभिनीत फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पूनम ने भोजपुरी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया। 2011 में, पूनम फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4 में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दीं। बाद में, वर्ष 2022 में, उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में भाग लिया। अपने करियर के दौरान, पूनम कई विवादों में शामिल रहीं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर कपड़े उतारने के अपने वादे से सुर्खियां बटोरीं। हालाँकि, सार्वजनिक अस्वीकृति के कारण उसने अपना दावा पूरा नहीं किया।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button