हाईप्रोफाइल जुएं फड़ में पड़े छापा को लेकर अखिलेश यादव ने घेरा, ‘देखते रहिए भाजपाई भ्रष्टाचार की धारावाहिक फिल्म वर्दीवाला लुटेरा’

लखनऊ. वाराणसी के सारनाथ में बीते दिन रुद्र हाइट्स अपार्टमेंट में जुएं का फड़ चल रहा था. जहां पुलिस ने दबिश दी थी. इस दौरान वर्दी में पहुंचे पुलिस ने 40 लाख रूपए जब्त किए थे. वहीं पुलिस के साथ सिविल ड्रेस में दूसरे युवक ने फड़ से रूपये बैग में भरे और मौके से फरार हो गया था. अब इस मामले को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरते हुए भाजपा भ्रष्टाचार की फिल्म बताया है.




