मरीज को लेने पहुंची एम्बुलेंस हुई खराब, चरखी दादरी बस स्टैंड पर यात्री अचानक हुआ बेहोश

चरखी दादरी : बस स्टैंड परिसर में भिवानी काउंटर के पास एक व्यक्ति अचानक से बेहोश होकर गिर गया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
मरीज को लेने पहुंची एम्बुलेंस हुई खराब
रोड़वेज कर्मी सुमित ने बताया कि उसकी ड्यूटी चरखी दादरी बस स्टैंड पर हैं। दोपहर को एक व्यक्ति भिवानी काउंटर के पास बेहोश हो गया। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मी को इसकी सूचना दी तो उसने डायल 112 पर कॉल करने की सलाह दी। डायल 112 पर कॉल करने के बाद सिविल अस्पताल से एंबुलेंस वहां पहुंची लेकिन एंबुलेंस में खराबी आने के कारण उसे अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। बाद में पुलिस की गाड़ी में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari




