स्विफ्ट गाड़ी में ऑनलाइन जुआ खिलाते एक आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 17 की टीम ने कियाहुए गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 25 अप्रैल, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 17 प्रभारी कर्मवीर की टीम ने ऑनलाइन जुआ खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार उर्फ भोला (40) डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम मुख्य सिपाही खालिद, प्रदीप सिपाही प्रवीन और विक्रांत ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पांच नंबर रेलवे रोड से स्विफ्ट गाड़ी में ऑनलाइन जुआ खिलाते हुए काबू किया है। आरोपी से मौके पर दो मोबाइल फोन ₹42000 नगद बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पूर्व में भी जुआ खिलाने के दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button