नचौली महाविद्यालय की छात्रा अंजलि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत पदक

फरीदाबाद। राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली, फरीदाबाद बी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में आयोजित एम.जी.के. कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। महाविद्यालय पहुंचने पर सिल्वर मेडलिस्ट विजेता अंजली का नचौली कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनिधि व अन्य स्टाफ सदस्यों तथा छात्राओं ने ज़ोरदार स्वागत किया तथा इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए उसे बधाई दी। नचौली कॉलेज की खेलकूद प्रभारी श्रीमती शालिनी तुली ने जानकारी दी कि अंजली का चयन एशियाई कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया है जो शीघ्र ही नेपाल में आयोजित होने वाली है। नचौली महाविद्यालय में इस पहली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर एक उत्सव जैसा माहौल रहा।
महाविद्यालय की प्राचार्या ने अंजलि की इस जीत पर अत्यंत गौरवान्वित होते हुए इसे महाविद्यालय की एक विशेष उपलब्धि बताया। उन्होंने अंजलि के माता-पिता तथा उनके कोच श्री विवेक चौहान को भी बहुत बधाई दी और नेपाल में होने वाली आगामी एशियाई कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए उसे अपने शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद दिया।




