काम ब्रांच 17 ने देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 17 प्रभारी कर्मबीर की टीम ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम धीरज कुमार है जो हाथरस का रहने वाला है और फिलहाल सेक्टर 82 में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बीपीटीपी एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया था आरोपी के कब्जे से 1 देसी पिस्टल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे आरोपी के खिलाफ थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी 2 दिन पहले अलीगढ़ गया था जहां से वह करीब 12 हजार में यह देसी पिस्टल हवाबाजी करने तथा दोस्तों में अपना दबदबा जमाने के लिए लेकर आया था जिसे पुलिस द्वारा जपत कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।




