अनुराग ढांडा ने किया स्पष्ट, हरियाणा विधानसभा चुनावों में गठबंधन नहीं करेगी AAP

हरियाणा की राजनीति में इंडियन नेशनल लोकदल डूब रही है और डूबती हुई इनेलो तिनके का सहारा ढूंढ रही है। ये बात आम आदमी पार्टी हरियाणा के सीनियर वाईस प्रैजिडेंट अनुराग ढांडा ने कही है। अनुराग ढांडा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में गठबंधन की संभावनाओं के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि सभी विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो को लोग नकार चुके हैं और इनेलो सहारा ढूंढ रही है, लेकिन डूबती इनेलो के लिए आम आदमी पार्टी वो सहारा नहीं बनने वाली है।

बता दें कि अनुराग ढांडा बहादुरगढ़ में आप नेता नवीन जून की जनसभा में शिरकत करने आए थे। ढांडा का जनसभा में जोरदार स्वागत भी किया गया। नवीन जून ने तलवार भेंट कर अनुराग का सम्मान भी किया। जनसभा के मंच से ढांडा इंडी गठबंधन की मुख्य पार्टी कांग्रेस पर भी जमकर बरसे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुडा के हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने के बाद चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर ढांडा ने जमकर गुस्सा निकाला। अनुराग ढांडा ने कहा कि कांग्रेस जात-पात की राजनीति कर रही है, काम तो किया नहीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है और हरियाणा में आज बड़ी ताकत बन चुकी है आम आदमी पार्टी। हालांकि अनुराग ढांडा ने जाति आधारित जनगणना का समर्थन भी किया और कहा कि पता चलना चाहिए कि किस जाति के कितने लोग हैं।

अनुराग ढांडा ने SYL नहर पर AAP के स्टेंड पर भी दिया जवाब

अनुराग ढांडा ने एसवाईएल नहर पर आम आदमी पार्टी के स्टेंड पर भी जवाब दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हरियाणा दिवस पर ज्वाईंट प्रेंस कॉफ्रेंस करने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोककर हरियाणा, राजस्थान और पंजाब की प्यास बुझानी चाहिए। अनुराग ने कहा कि जिस दिन आम आदमी पार्टी की सरकार केन्द्र हरियाण और पंजाब में होगी, उस दिन पानी का समाधान आपसी बातचीत से निकाल दिया जाएगा।

वहीं ढांडा ने जनसभा में बताया कि गांव स्तर पर आम आदमी पार्टी की कमेटी बन चुकी है और अब जल्द बूथ स्तर पर भी कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 से 15 दिनों में आम आदमी पार्टी ज्वाईनिंग का जलजला लाने वाली है। मतलब ये कि हजारों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। अनुराग ने कहा कि आप में शामिल होने वालों की लाईन लगी हुई है लेकिन उनका सक्रूटनी प्रौसेस काफी टाईट है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button