देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को AVTS फरीदाबाद की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अकुंश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशानिर्देश के अंतर्गत कार्रवई करते हुए AVTS फरीदाबाद टीम ने गाडी में देसी कट्टा व जिंदा रोंद ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोसिम गांव बिसरु जिला नूहं का रहने वाला है। जिसको AVTS टीम ने नाकाबंदी के दौरान सिकरोना से गाडी में देसी कट्टा व जिंदा रोंद ले जाते काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि उसने देसी कट्टा व जिंदा रोंद को पुन्हाना में किसी अनजान व्यक्ति से हवाबाजी के लिए 5000/-रु में खरीदा था। आरोपी ट्रैक्सी ड्राइवर का काम करता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




