भाजपा फरीदाबाद महानगर जिलाध्यक्ष सोहन पाल ने की मंडल प्रभारियों की नियुक्तियां

Faridabad : भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने जिला प्रभारी कमल यादव से विचार विमर्श कर संगठनात्मक नियुक्तियां की। इस दौरान उन्होंने पृथला, एनआईटी तथा बल्लभगढ़ विधानसभाओं के मंडल प्रभारियों की घोषणा की। यहां जारी प्रेस बयान में बताया कि जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने योगेश तेवतिया को पृथला मंडल, लख्मी चंद भारद्वाज को सीकरी, श्री मान सिंह को फतेहपुर, श्रीमती स्वराज भाटी को छांयसा मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है वहीं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से रामेश्वर प्रजापति को पाली, सुनीता बघेल को डबुआ, कुलवीर देशवाल को नंगला, नवीन चेची को गौंछी व सुषमा यादव को जवाहर कालोनी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बल्लभगढ विधानसभा क्षेत्र से हरीश धनखड़ को बल्लभगढ़, झम्मन लाल शर्मा को चावला कालोनी, मनोज बालियान को मुजेसर, संदीप चाहर को आदर्श नगर व अम्बिका वशिष्ठ को ऊंचा गांव मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, जल्द ही सभी मंडल प्रभारियों के साथ बैठक करके संगठन को और मजबूत करने की रुपरेखा तय की जाएगी।




